फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   फल बेचने गई महिला से सामूहिक दुष्कर्म

फल बेचने गई महिला से सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 26 May 2018 11:30 PM IST
Updated Sat, 26 May 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
फल बेचने गई महिला से सामूहिक दुष्कर्म
girl rape
बघौचघाट। थाना क्षेत्र के एक गांव में फल बेचने गई महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोसी गांव के तीन युवकों ने चाकू के बल पर महिला को डरा-धमका कर दुष्कर्म किया। बेहोशी की हालत में उसे छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह घर पहुंचकर महिला ने परिजनों को आपबीती बताई। घटना शुक्रवार की देर शाम की है। शनिवार को पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला (35) फल बेचकर परिवार का भरण-पोषण करती है। शुक्रवार को वह पास के एक गांव में फल बेचने गई थी। महिला के मुताबिक लौटते समय रास्ते में गांव के तीन युवकों ने रास्ता रोक लिया। चाकू के बल पर उसे जबरन बाइक से बैठाकर पोखरे के पास ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बेहोशी की हालत में मौके पर छोड़कर युवक फरार हो गए। कुछ देर बाद होश आने पर महिला घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। शनिवार को उसने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। थाना प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है। केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed