फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   संदिग्ध हालात में कमरे में मृत मिला कर्मचारी

संदिग्ध हालात में कमरे में मृत मिला कर्मचारी

Sat, 30 Dec 2017 11:07 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में कमरे में मृत मिला कर्मचारी
क्राइम
देवरिया। गरूणपार मोहल्ले में किराए की मकान में रहने वाले सिविल कोर्ट के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की बंद कमरे में मौत हो गई। कमरे से धुंआ उठता देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर उसे बाहर निकाला। वह गंभीर रूप से झुलसा हुआ था। कमरे में कई जगह खून के थक्के जमे थे।
विज्ञापन

सिवान जिले का रहने वाला दिनेश ठाकुर सिविल कोर्ट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। शहर के गरूणपार मोहल्ले में लक्ष्मीकांत शुक्ल के मकान में किरायेदार था। कमरा लेकर दिनेश परिवार सहित रहता था। बताया जा रहा है कि चार दिन पूर्व पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पत्नी नाराज होकर गांव चली गई। आसपास के लोगों का कहना है कि पत्नी के जाने के बाद वह अवसाद में था। तीन दिन से कमरे से बाहर नहीं निकला था। शनिवार की सुबह कमरे से धुंआ उठता देखकर लोगों पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर उसे बाहर निकाला। वह गंभीर रूप से झुलसा था और शव से दुर्गंध उठ रहा था। कमरे में लोहे के सामानों में करंट भी प्रवाहित हो रहा था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हुई होगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिवारवालों को सूचना दे दी है। सदर कोतवाल सत्येंद्र पांडेय का कहना है कि परिवारवालों को सूचना दे दी गई है। जिस कमरे में वह मृत पड़ा था, वह अंदर से बंद था। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed