{"_id":"5a412f8e4f1c1bcd6d8b611b","slug":"171514221454-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की ठोकर से टेंपो चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन की ठोकर से टेंपो चालक की मौत
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। खुखुंदू के मुसैला चौराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल टेंपो चालक की जिला अस्पताल में मौत हो गई। सूचना के बाद परिवार वाले पहुंचे। सभी का रो-रो कर बुरा हाल था।
सलेमपुर कोतवाली इलाके के अहिरौली लाला के बैरिस्टर का 27 वर्षीय बेटा बबलू प्रसाद टेंपो चलाकर परिवार की जीविका चलाता था। सोमवार की सुबह वह अकेले टेंपो लेकर देवरिया आ रहा था। अभी वह खुखुंदू थानाक्षेत्र के मुसैला चौराहे पर पहुंचा था कि किसी अज्ञात वाहन ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे बबलू को गंभीर चोट लग गई। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल भेजवाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। सूचना मिलने के बाद पत्नी विमलावती देवी, बेटा प्रवीण, बेटियां टुकटुक, खुशी, कुमकुम और मां गेना देवी जिला अस्पताल पहुंचीं। बबलू की मौत की खबर सुनकर सभी दहाड़ मारकर रो रहे थे। पत्नी विमलावती का कहना था कि अब परिवार का खर्च और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई कैसे हो पाएगी।