फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ससुराल में विद्युत करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

ससुराल में विद्युत करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Wed, 01 May 2019 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
ससुराल में विद्युत करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
ससुराल आए युवक की करंट से मौत
विज्ञापन


सदर कोतवाली के बांसपार बैदा गांव का रहने वाला था शेषनाथ
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। तिलक समारोह में शामिल होने ससुराल गए एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। इससे खुशियों का माहौल पल भर में गम बदल गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के बांसपार बैदा गांव निवासी शेषनाथ यादव 30 पुत्र रामकलप यादव की ससुराल गौरीबाजार के नगरौली गांव में है। डेढ़ साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसकी छह माह की एक बेटी है। वह रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता था। ससुराल में शादी समारोह होने के चलते वह गांव आया था। बुधवार को तिलक समारोह में शामिल होने ससुराल गया। वह लोहे का गेट खोलते समय करंट की चपेट में आ गया। ससुरालवालों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक शेषनाथ दो भाइयों में बड़ा था। उसकी मौत से गांव और ससुराल में कोहराम मच गया। लोग नियति को कोस रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed