फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   फर्नीचर की दुकान और चार गुमटियां जलीं

फर्नीचर की दुकान और चार गुमटियां जलीं

Mon, 29 Apr 2019 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
फर्नीचर की दुकान और चार गुमटियां जलीं
खुखुंदू कस्बा स्थित जलकल के पास फर्नीचर की दुकान में आगलगी के बाद जलता हुआ लकड़ी का सामान - फोटो : अमर उजाला
खुखुंदू। डंठल जलाने के दौरान लगी आग से कस्बे में जलकल के पास पांच दुकानें जलकर राख हो गईं। फायर ब्रिगेड के विलंब से पहुंचने से फर्नीचर की दुकान में काफी नुकसान हुआ। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

बरहज थानाक्षेत्र के सिसईं गुलाब राय निवासी नत्थू विश्वकर्मा थाना रोड स्थित जलकल के पास टीनशेड में फर्नीचर की दुकान हैं। सोमवार की दोपहर लगी आग में 70 हजार रुपये नकद व लाखों के सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय दुकान में दस अदद बेड और तकरीबन 50 सोफे ऑर्डर पर तैयार थे। इसके अलावा तमाम ऑर्डर का सामान तैयार करने के लिए लकड़ियां रखी गई थीं। आग की लपट तेज होने से बगल के लकड़ी के दुकानदार शारदा का भी नुकसान हुआ है। नरौली खेम निवासी अभिषेक, शोहराब की अंडे की गुमटी सहित सामान जल गया। भटहर के हफीजुल्लाह का सैलून का गुमटी जल गई। मसरुल्लाह की गुमटी आलम का कुछ लकड़ी तथा नसुरुद्दीन, शेरुन्निशा की पक्के मकान को नुकसान पहुंचा है। लोगों का कहना है कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय से आ गई होती तो इतना नुकसान नहीं हुआ होता। गौरतलब है कि हवा तेज होने से आग की लपटें जोर पकड़ चुकी थीं। अंडे की गुमटी भी आग की चपेट में आ गई। गुमटी में छोटा गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गया जिससे आग और तेज हो गई। चंद मिनटों में ही दूसरे अंडे की गुमटी में आग पहुंच गई। उसमें भी रखा सिलेंडर ब्लास्ट किया तो आग और धधक पड़ी। घंटों तक अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed