फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ग्राम प्रधान के घर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट

ग्राम प्रधान के घर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट

Thu, 25 Apr 2019 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान के घर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट
पुलिस
रुद्रपुर। आर्केस्ट्रा में हुए विवाद को लेकर कुछ लोगों ने ग्राम प्रधान के घर में घुस कर तोड़फोड़ की। विरोध करने पर मनबढ़ों ने महिला प्रधान और उसके परिवार वालों की पिटाई की। मामले में पुलिस ने गांव के नौ लोगों पर मारपीट, लूट, बलवा और दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार की रात रामलक्षन गांव में पुलिस चौकी के बगल में रहने वाले रामरेखा के घर बारात आई थी। बारात में आर्केस्ट्राचल रहा था। इस दौरान पुरानी रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान कुसुम देवी के बेटे और एक युवक के बीच कहासुनी हो गई। लोगों के बीच-बचाव करने पर विवाद खत्म हो गया। रात करीब 11 बजे गांव के कुछ मनबढ़ युवक प्रधान के घर में छत के रास्ते घुस गए। घर में सो रहे लोगों की पिटाई करने लगे। कमरों के दरवाजे तोड़ दिए। महिला प्रधान को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि हमलावर घर में से नकदी और जेवर भी लूट ले गए। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर फरार हो गए। घायल प्रधान का उपचार सीएचसी में कराया गया। पुलिस ने प्रधान कुसुम देवी की तहरीर पर गांव के रुपेश यादव, राजकुमार, लालू राजभर, कमलावती, मीरा, संदीप, राजन, लालमन, राजकुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। कोतवाल गिरजेश तिवारी ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed