फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   गैंगरेप के आरोपियों की तलाश में छापा

गैंगरेप के आरोपियों की तलाश में छापा

Wed, 17 Jan 2018 11:29 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
गैंगरेप के आरोपियों की तलाश में छापा
रेप - फोटो : SELF
तरकुलवा। स्थानीय थाना के एक गांव में बुआ के घर आई युवती का अपहरण कर गैंगरेप के मामले में पुलिस ने आरोपियों के कई ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़े। उधर, पीड़ित नशा की दवा देने की बात कह रही है। युवती को पुलिस ने बुधवार सुबह मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा। सीओ सिटी सीताराम ने घटना की जांचकर पीड़ित का बयान दर्ज किया।
विज्ञापन

पीड़ित मंगलवार की सुबह बुआ के साथ शौच के लिए बाहर गई थी। तभी गांव के ही विकास अन्य दो साथियों के साथ मिलकर युवती का अपहरण किया। अपहरण के बाद युवती के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया। पुलिस इस मामले में एक नामजद समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। केस दर्ज के बाद पुलिस ने आरोपियों के कई ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन खली हाथ लौटी। वहीं थाने पहुंची आशा ज्योति महिला सहायता के प्रभारी के सामने बयान में पीड़ित ने नशे की दवा देने की बात बताई। हालांकि परिवार के लोग आरोपियों से किसी प्रकार के दुश्मनी होने से इन्कार कर रहे हैं। इस घटना को लेकर गांव में दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। थानाध्यक्ष शशांक शेखर राय ने कहा कि आरोपियों की तलाश की जा रही हैं, जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed