फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   22

22

Sun, 23 Jun 2019 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
22
फर्जी चरित्र प्रमाण पत्र लगाकर ले लिया ठेका
विज्ञापन

एडीएम की जांच में सामने आया प्रकरण, बचाव में जुटे जिम्मेदार
बिजली निगम में फर्जी अभिलेख पर लाखों का ठेकेदार ने कराया है कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। एक ठेकेदार ने फर्जी अभिलेख तैयार कर विद्युत निगम में ठेका लेकर कार्य कराया है। डीएम के निर्देश पर कराए गए जांच में फर्म में लगाए गए ठेकेदार का चरित्र प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया है। अधीक्षण अभियंता ने इसकी रिपोर्ट एडीएम वित्त एवं राजस्व को भेज दी है। ठेकेदार पर कार्रवाई के बजाए बिजली निगम के कुछ अफसर इसका बचाव कर रहे हैं।

मईल थाना क्षेत्र के कुंडौली गांव निवासी सुरेश सिंह ने अपनी फर्म पर बिजली निगम से प्रकाशित हुुई निविदा के अनुसार ठेका लिया। बिजली का कार्य भी ठेकेदार ने कराया है। भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा ने सुरेश सिंह की फर्म में लगे अभिलेख को फर्जी बताते हुए बिजली निगम के अफसरों की मिलीभगत से मानक को दरकिनार कर ठेका देने की शिकायत डीएम से की। डीएम ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एडीएम वित्त एवं राजस्व उमेश कुमार मंगला से जांच कर आख्या प्रस्तुत करने को कहा। एडीएम की जांच में ठेकेदार का चरित्र प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया। अधीक्षण अभियंता ने भी अपनी रिपोर्ट में इसे फर्जी दर्शाया है। ठेकेदार पर केस दर्ज कराने की बाबत एडीएम वित्त एवं राजस्व ने कहा, लेकिन अभी तक ठेकेदार पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। इस मामले में बिजली निगम के कई जिम्मेदार भी दोषी हैं, ठेकेेदार को बचाने में विभागीय अधिकारी जुटे हुए हैं। इस बाबत एडीएम वित्त एवं राजस्व उमेश कुमार मंगला ने बताया कि जांच में ठेकेदार सुरेश सिंह का चरित्र प्रमाण पत्र फर्जी मिला है। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए अधीक्षण अभियंता जेके शर्मा को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed