फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   एसपी ने किया थाने का निरीक्षण,वाहन भी चेक किये

एसपी ने किया थाने का निरीक्षण,वाहन भी चेक किये

Sun, 23 Jun 2019 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
एसपी ने किया थाने का निरीक्षण,वाहन भी चेक किये
फोटो समाचार
विज्ञापन

एसपी ने किया थाने का निरीक्षण
लंबित विवेचना पर दी हिदायत
भटनी। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने रविवार शाम को थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लंबित विवेचना पर हिदायत दी। निरीक्षण के बाद कस्बे में जाकर हेलमेट चेक किए।

एसपी रविवार शाम एसपी थाने का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने मालखाना, कार्यालय और भोजनालय का निरीक्षण किया। बाद में सौ से अधिक संख्या में लंबित विवेचना देखकर एसआई सुरेश राय और अशोक सिंह का वेतन रोकने की चेतावनी दी। वहीं, कार्य में लापरवाही पर प्रभारी दीवान नागेंद्र पांडेय को खरी-खोटी सुनाई। बिहार सीमा से सटे थाने से अपराध रोकने के लिए एसपी गोपालगंज से फोन से बात कर वहां के अपराधियों की सूची यहां भेजने और यहां के अपराध से संबंधित लोगों का फोटो भेजने पर बातचीत की। थाने का निरीक्षण करने के बाद वह नगर में पहुंचे और करीब एक दर्जन वाहन चेक किए और हेलमेट नहीं होने पर कागज एसओ को देकर हेलमेट दिखाने पर छोड़ने की बात कही। उन्होंने एसओ से पुलिस कर्मियों पर भी बिना हेलमेट के बाइक चलाने पर कार्रवाई करने को कहा। बाजार में लोगों से अपील कर हेलमेट पहनने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed