फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   परिवार वालों ने लगाया जहर देकर मारने का आरोप

परिवार वालों ने लगाया जहर देकर मारने का आरोप

Sun, 23 Jun 2019 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
परिवार वालों ने लगाया जहर देकर मारने का आरोप
ससुराल में युवक की मौत के मामले में आया नया मोड़
विज्ञापन

युवक के पिता व ससुराल के तरफ से दी गई तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
लार। ससुराल आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। इस मामले में मृतक के पिता ने ससुराल वालों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। वहीं उसके ससुर ने दामाद पर नशे के कारण मौत बताया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बलिया जिले के भीमपुरा नंबर एक के सत्येन्द्र जायसवाल के पुत्र अजय जायसवाल 17 जून को अपने ससुराल नगर के रामदीन जायसवाल के घर आए थे। ससुराल में नास्ता के बाद उसकी हालत गंभीर होने लगी। जिस पर ससुराल के लोगों ने उसके घर सूचना देते हुए सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान अजय की मौत हो गई। अजय के पिता सत्येन्द्र जायसवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर लार थाने पहुंचे मृतक के पिता ने बेटे के ससुराल वालों पर नाश्ते में जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि अजय और अनीता में अक्सर किसी भी बात को लेकर विवाद होता रहता था। वहीं रामदीन जायसवाल ने भी लार थाने में तहरीर दी है। उनका कहना है कि दामाद अजय नशे की हालत में घर पहुंचा था। उसकी हालत गंभीर देख हम लोग अस्पताल लेकर पहुंचे और उसका इलाज कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है। इस बाबत चौकी इंचार्ज नगर ने बताया कि जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed