फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   एएसपी से मिले परिजन, हत्यारोपियों के गिरफ्तारी की मांग

एएसपी से मिले परिजन, हत्यारोपियों के गिरफ्तारी की मांग

Thu, 13 Jun 2019 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
एएसपी से मिले परिजन, हत्यारोपियों के गिरफ्तारी की मांग
एएसपी से मिले रंजीत सिंह के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। बेटे के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने से क्षुब्ध माता-पिता का ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठने की एलान के बाद गुरुवार को पुलिस-प्रशासन के अफसर हरकत में आए। आनन-फानन में गांव पहुंचे एसडीएम व कोतवाल ने घरवालों से वार्ता कर धैर्य रखने की सलाह दी। दोपहर बाद छात्र के परिजनों ने सांसद और एएसपी से भी मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

इंटर के छात्र रंजीत की शनिवार की सुबह सदर कोतवाली के मालीबारी चौराहे पर बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पांच किशोर आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज है। चार आरोपी फरार हैं। घटना के पांच दिन बाद भी उनकी गिरफ्तारी नहीं होने से क्षुब्ध मां गीता देवी व पिता विजय प्रताप सिंह ने गुरुवार से परिवार और ग्रामीणों के साथ धरने का एलान किया था। गुरुवार की सुबह सदर एसडीएम व कोतवाल गांव पहुंचे, मगर इससे पहले ही परिजन मुख्यालय के लिए रवाना हो चुके थे। पुलिस ऑफिस पर एसपी की अनुपस्थिति में एएसपी शिष्यपाल ने उनसे वार्ता की। उन्होंने परिवारवालों को आश्वस्त किया कि पुलिस किसी प्रकार की लापरवाही नहीं कर रही है। सर्विलांस की मदद से आरोपियों का लोकेशन को ट्रेस किया जा रहा है। मैं खुद इस मामले की निगरानी कर रहा हूं। आरोपियों के छिपने के ठिकानों के साथ ही बिहार के कई जगहों पर पुलिस छापेमारी की है। मां गीता देवी ने रूंधे स्वर में कहा कि एक मां, बाप के लिए इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा कि जवान बेटे की मौत के बाद हत्यारों को पकड़ने के लिए धरने पर बैठना पड़े। गीता देवी ने साथ ही चेताया भी कि बीमार भले मैं हूं, तय समय में गिरफ्तारी नहीं हुई तो मैं भी अपनी जान दे दूंगी। इसके बाद सभी परिजन पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी से भी मिलकर ज्ञापन दिया। सांसद ने मामले में उच्चाधिकारियों से वार्ता कर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन



सलेमपुर एसडीएम भी पहुंचे बंजरिया गांव
माता-पिता के धरने पर बैठने की बात सामने आते ही प्रशासनिक अधिकारियों का बंजरिया गांव में भाग दौड़ तेज हो गया है। गुरुवार की दोपहर को सदर एसडीएम, कोतवाल गांव पहुंचे तो दोपहर बाद सलेमपुर एसडीएम संजीव यादव भी पहुंच गए। एसडीएम ने मृतक रंजीत सिंह के दरवाजे पर पहुंच दादा जगदीश सिंह, पिता विजय प्रताप से मिलकर घटना पर दुख जताते हुए ढांढस बंधाया। मां गीता देवी ने कहा कि सबसे पहले हत्यारों को पकड़वाइए। हत्यारे जब तक बाहर घूमते रहेंगे तब तक मुझे तसल्ली नहीं मिलेगी। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि चार से पांच दिन के अंदर गिरफ्तारी हो जाएगी। बीमार गीता देवी के इलाज के लिए शासन स्तर से मदद दिलाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed