फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पुलिस के सामने चला ईट-पत्थर,मची भगदड़

पुलिस के सामने चला ईट-पत्थर,मची भगदड़

Fri, 07 Jun 2019 11:04 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के सामने चला ईट-पत्थर,मची भगदड़
बच्चों के विवाद में मारपीट, 10 लोग घायल
विज्ञापन


पिपरा चौराहे पर हुई घटना, हियुवा और बसपा नेता समेत कई घायल
देर रात तक अस्पताल में जमी रही पुलिस, तनाव का रहा माहौल
अमर उजाला ब्यूरो
लार। पिपरा चौराहा पर बच्चों के बीच विवाद को लेकर गुरुवार की रात जमकर बवाल हुआ। पुलिस के सामने ही एक पक्ष ने लोगों ने पथराव किया। इससे भगदड़ मच गई। करीब दस लोगों को चोट आई है। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर छानबीन कर रही है।
नगर के बौली वार्ड में गुरुवार की रात एक व्यक्ति के घर ब्रह्मभोज था। भोजन के बाद लोग घर वापस जा रहे थे। इसी बीच बसपा नेता रमाकांत भारती और हियुवा के जिला महामंत्री अरुण सिंह के लड़के आपस में पिपरा चौराहे पर किसी बात को लेकर उलझ गए। इसकी जानकारी होने पर हियुवा नेता समर्थकों के साथ पिपरा चौराहे पर पहुंच गए। तब तक एक दरोगा और दो सिपाही भी आ गए थे। आरोप है कि पुलिस के सामने ही एक पक्ष के लोग ईंट-पत्थर चलाने लगे। स्थिति संभालने की बजाए पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए। पथराव और मारपीट में एक पक्ष से अरुण सिंह, श्याम बहादुर सिंह, रिपुदमन सिंह, रत्नेश सिंह, संतोष सिंह, रोशन सिंह, धीरज सिंह, विनोद सिंह और दूसरे पक्ष से रमाकांत भारती समेत दस लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार पुलिस की मौजूदगी में कराया गया। सिर और सीने में चोट होने के कारण तीन लोगों को डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तनावपूर्ण माहौल करे देखते हुए रात भर पिपरा चौराहे पर पुलिस जमी रही। सुबह भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा के नेतृत्व में थाने पहुंचे लोगों ने पुलिस को तहरीर दी। सीओ सीताराम ने प्रकरण की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


देर से पहुंची पुलिस तो नाराज हुए लोग
लार। पुलिस के सामने जब मारपीट हुई तो लोग आक्रोशित हो गए। एसपी के पास लोगों ने फोनकर इसकी जानकारी दी। उसके बाद एसओ और नगर इंचार्ज सिपाहियों के साथ अस्पताल पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों ने पुलिस के देर से पहुंचने पर खरीखोटी भी सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed