{"_id":"5cf94ccdbdec2207087157bd","slug":"15598419912-deoria-news172","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत युवक मिला, दो अपहर्ता गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अपहृत युवक मिला, दो अपहर्ता गिरफ्तार
विज्ञापन
देवरिया। आम्रपाली एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे एक युवक का बुधवार को अपहरण कर लिया गया। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने मदनपुर के जद्दू परसिया से अपहृत युवक और दो अपहर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने गिरफ्तार करने वाली टीम को पांच हजार रुपये इनाम दिया है।
बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली गांव निवासी टुनटुन यादव पुत्र सूरज यादव बुधवार को आम्रपाली एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। उसी दौरान उनका अपहरण कर लिया गया और अपहर्ताओं ने एक लाख रुपये की फिरौती मांगी। परिवारवालों ने एसपी किरीट राठोड को सूचना दी। सूचना के बाद एसपी ने एएसपी शिष्यपाल के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक सदर कोतवाली यादवेंद्र बहादुर पाल, थानाध्यक्ष भलुअनी अश्वनी तिवारी, जीआरपी प्रभारी रवींद्र बहादुर सिंह और स्वॉट टीम को अपहृत की बरामदगी और अपहर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए लगाया। गुरुवार को पुलिस टीम ने मदनपुर थानाक्षेत्र के जद्दू परसिया गांव के टुनटुन यादव को बरामद कर लिया। पुलिस टीम ने मदनपुर थानाक्षेत्र के पकड़ी निवासी गोविंद प्रसाद भारती और दीपक को गिरफ्तार कर लिया। मामला जीआरपी देवरिया को सुपुर्द कर दिया गया। एसपी किरीट राठोड ने बरामद करने वाली टीम को पांच हजार रुपये इनाम दिए। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम की सक्रियता से अपहृत टुनटुन यादव को बरामद करते हुए दो अपहर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।