फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दीवार ढहने से वृद्ध की मौत

दीवार ढहने से वृद्ध की मौत

Sat, 01 Jun 2019 11:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
दीवार ढहने से वृद्ध की मौत
फ़ाइल फोटो श्रीकिशुन तिवारी - फोटो : अमर उजाला
भटनी। क्षेत्र के नोनापार गांव में शुक्रवार की रात जर्जर मकान की दीवार ढहने से मलबे में दबकर वृद्ध की मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। मौके पर पहुंची राजस्व टीम ने क्षति का आकलन किया। तहसील प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

भटनी थानाक्षेत्र के नोनापार गांव निवासी श्रीकिशुन तिवारी (62) का मकान काफी जर्जर हो चुका था। शुक्रवार रात वह खाना खाने के बाद मकान में सोने चले गए। रात में मकान की जर्जर दीवार ढह गई। उसके मलबे में श्रीकिशुन दब गए। शोर सुनकर परिवारीजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्हें मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर शनिवार सुबह मौके पर पहुंचे राजस्व विभाग की टीम हादसे की जानकारी ली और हर संभव मदद का भरोसा दिया। श्रीकिशुन की शादी नहीं हुई थी। वे अपने भाई श्रीनिवास तिवारी के ही साथ रहते थे। उनकी मौत की जानकारी मिलते ही परिवारीजनों का रो रोकर बुरा हाल है। उनका अंतिम संस्कार चौथिया स्थित छोटी गंडक नदी तट पर भतीजे वेदप्रकाश, जयप्रकाश और राजू ने गांववालों के साथ किया। इस बाबत एसओ अश्वनी राय ने बताया कि दीवार ढहने से वृद्ध की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed