{"_id":"5cf2b40cbdec22076d20657e","slug":"155940972117-deoria-news95","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात में असलहा लहराने वाला युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बारात में असलहा लहराने वाला युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
gun
- फोटो : reuters
गौरीबाजार। क्षेत्र के टेंगडगढी गांव में आई एक बरात में तमंचे से फायरिंग और डांस कर रहे एक युवक को पुलिस ने शनिवार को हाटा मार्ग पर ककवल चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार टेंगडगढी गांव में शुक्रवार की रात एक बरात आई थी। आर्केस्ट्रा में नर्तकियां डांस कर रही थीं। आधी रात में नशे में धुत कुछ युवक भी उनके डांस करने लगे। इसी बीच रतनपुर गांव निवासी अनुराग श्रीवास्तव तमंचे से फायर करते हुए डांस करने लगा। बरातियों और स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना डायल-100 और गौरीबाजार पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने पर युवक भागने लगे। एसआई अवधेश मिश्रा, कांस्टेबल मनोज कुमार, रामू प्रसाद ने अनुराग का पीछा शुरू कर दिया। शनिवार को हाटा मार्ग पर ककवल चौराहे के समीप से उसे एक कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी इस्पेक्टर अरुण कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपी युवक अनुराग श्रीवास्तव निवासी रतनपुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
---
युवती से मिलने पहुंचे युवक को पकड़ा
भागलपुर। मईल थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से मिलने युवक को देख परिवार ने यूपी-100 को सूचना दी। युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। एसओ रवींद्र कुमार रवि ने बताया कि दोनों पक्ष ने सुलह कर लिया है।