फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   किसान बालधर हत्याकांड : तीन हत्यारोपी गिरफ्तार

किसान बालधर हत्याकांड : तीन हत्यारोपी गिरफ्तार

Tue, 28 May 2019 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
किसान बालधर हत्याकांड : तीन हत्यारोपी गिरफ्तार
jail
रामपुर कारखाना। कुशीनगर के तमकुही विधायक अजय कुमार लल्लू की चेतावनी के बाद हरकत में आई रामपुर कारखाना पुलिस ने सिरसिया निवासी किसान बालधर सिंह की हत्या के तीन आरोपियों को पकड़ कर जेल भेज दिया। 12 दिन से पुलिस जांच के नाम पर आरोपियों की गिरफ्तारी में टालमटोल कर रही थी।
विज्ञापन

सिरसिया नंबर एक निवासी बालधर सिंह की हत्या 15 मई को खेत में चाकू से गोदकर की गई थी। पुत्र जयराम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अवनीश सिंह विशाल, विवेक सिंह, शिवम सिंह व गोलू सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर लिया था। केस दर्ज होने के अगले ही दिन पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। लेकिन पूछताछ के नाम पर आगे की कार्रवाई से बचती रही। सोमवार को कुशीनगर के तमकुही विधायक अजय कुमार लल्लू सिरसिया पहुंचकर परिजनों से मिले। लल्लू ने पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात कर एक सप्ताह में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर मामले को विधानसभा में उठाने की चेतावनी दी। विधायक की चेतावनी के बाद हरकत में आई रामपुर कारखाना पुलिस में मंगलवार को हत्यारोपी विवेक सिंह, शिवम सिंह और गोलू सिंह को जेल भेज दिया। हालांकि मामले के दो मुख्य आरोपी अवनीश सिंह और विशाल अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed