{"_id":"5ced6780bdec2207514f3c9a","slug":"155906244814-deoria-news18","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करों पर लार पुलिस मेहरबान, गुठनी पुलिस बरत रही सख्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तस्करों पर लार पुलिस मेहरबान, गुठनी पुलिस बरत रही सख्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुठनी पुलिस ने फिर पकड़ी 50 लाख की शराब
सोमवार को भी बरामद हुई थी 60 लाख की शराब
अमर उजाला ब्यूरो
लार। बिहार बॉर्डर के रास्ते शराब तस्करी का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मेहरौना चौकी के रास्ते बिहार में दाखिल हुई दो मिनी ट्रकों से मंगलवार को 50 लाख की शराब गुठनी पुलिस ने बरामद किया। चार युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को भी करीब 60 लाख की शराब पकड़ी गई थी। पुलिस की सरपरस्ती से तस्करी का धंधा जोरों पर चल रहा है।
लार के मेहरौना चौकी पर तैनाती के लिए दरोगा-सिपाही आतुर रहते हैं। इसका एकमात्र कारण तस्करी के लिए मुफीद जगह है। मेहरौना बॉर्डर के रास्ते शराब, गोवंशीय पशुओं की तस्करी धड़ल्ले से हो रही है। श्रीकरपुर चेकपोस्ट पर गुठनी एसओ दिलीप कुमार टीम के साथ सुबह वाहनों की जांच कर रहे थे। दिन में करीब नौ बजे मेहरौना के तरफ से दो मिनी ट्रक आता दिखा। तलाशी लेने पर काफी मात्रा में 599 पेटी हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। इसकी कीमत 50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार युवकों की पहचान आगरा जिले के तेगनपुर गांव निवासी राजू सिंह, हरियाणा के सोनीपत जिले के रिढ़ाऊ गांव निवासी कृष्णा स्वामी, चालक शामली जिले के कैराना गांव निवासी गुल नवाज, नफीस अहमद के रूप में की। शराब तस्कर का नाम भी चालकों ने बताया। सोमवार को भी एक ट्रक शराब गुठनी पुलिस ने बरामद किया था। हैरान करने वाली बात यह है कि आखिर मेहरौना के रास्ते बिहार में कैसे शराब का खेप पहुंच जा रहा है। मेहरौना चौकी इंचार्ज और यहां पर तैनात दो सिपाहियों की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। इस बाबत गुठनी एसओ दिलीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चारों युवकों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
उकिना ढाबे पर जुटते हैं पुलिस और तस्कर
उकिना गांव के पास एक ढाबा है, जहां से पुलिस और तस्करों का नेटवर्क जुड़ा हुआ है। मेहरौना चौकी पर तैनात दो सिपाही तस्करी का विरोध करने वाले कुछ सफेदपोश लोगों को मैनेज किए हुए हैं। पिकअप में भरकर गोवंशीय पशुओं की तस्करी का खेल जमकर चल रहा है। पुलिस भी अंजान बनी हुई है, इसको लेकर क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी है।