फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ीन वाहन लिफ्टर गिरफ्तार, चोरी की 11 बाइक बरामद

ीन वाहन लिफ्टर गिरफ्तार, चोरी की 11 बाइक बरामद

Mon, 27 May 2019 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
ीन वाहन लिफ्टर गिरफ्तार, चोरी की 11 बाइक बरामद
फोटो समाचार
विज्ञापन

तीन वाहन चोर गिरफ्तार, 11 मोटरसाइकिलें बरामद
सदर कोतवाली पुलिस और स्वॉट टीम को मिली सफलता
दो बिहार के विजयीपुर और एक भटनी के सल्लहपुर का है
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सदर कोतवाली पुलिस और स्वॉट टीम ने तीन वाहन चोरों को चोरी की तीन मोटरसाइकिलों के साथ पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी की आठ और मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। एसपी ने चोरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।
पुलिस लाइंस के मनोरंजन सभागार में रविवार को प्रेसवार्ता के दौरान एएसपी शिष्यपाल ने बताया कि सदर कोतवाली के एसआई योगेंद्र यादव, मनोज कुमार, संजीव कुमार राय कुछ कांस्टेबल के साथ रविवार की दोपहर में जेल रोड पर मौजूद थे। उसी दौरान स्वॉट टीम प्रभारी अनिल सिंह, एसआई संतोष सिंह, घनश्याम सिंह अपने हमराहियों संग पहुंच गए। दोनों टीमों के लोग आपस में वार्ता कर रहे थे, उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सोनूघाट की तरफ से चोरी की तीन बाइक से तीन युवक आ रहे हैं। पुलिस टीम ने घेरेबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम विनोद विश्वकर्मा पुत्र दुखी विश्वकर्मा निवासी सल्लहपुर, भटनी, बिहार के विजयीपुर थानाक्षेत्र के तेतरिया गांव निवासी विकास गौंड़ पुत्र सुरेश गौंड़ और जगदीशपुर गांव निवासी नौशाद शाह पुत्र मोहम्मद जाकिर शाह बताया। नौशाद शाह की निशानदेही पर उसके घर से आठ और बाइकें बरामद की गईं। इसमें एक स्कूटी भी शामिल है। नौशाद ने बताया कि चार महीना पहले वह बाइक चोरी करना सीखा था। एक महीना पहले यह काम छोड़कर पुरवां चौराहे पर स्थित एक होटल की गाड़ी चलाने लगा था। विकास गौंड़ ने चार बाइकें चुराने की बात बताई। जबकि विनोद विश्वकर्मा ने बताया कि वह पहली बार चोरी की बाइक खरीदा था, लेकिन इस बात की जानकारी नहीं थी। एएसपी शिष्यपाल ने बताया कि एसपी की तरफ से वाहन चोरों को पकड़ने वाली टीम को पांच हजार रुपये इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन


बढ़ गई थीं चोरी की घटनाएं
एएसपी शिष्यपाल ने बताया कि जिले में प्रतिदिन कम से कम एक गाड़ी चोरी हो ही जाती है। शहर क्षेत्र से अधिक संख्या में वाहन चोरी होते हैं। परमार्थी पोखरा पर वाहन चुराते समय नौशाद शाह एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। तीनों को पकड़े जाने के बाद अब चोरी की घटनाएं रुक जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पांच हजार नकदी समेत मोबाइल चोरी
देवरिया। सदर कोतवाली के धनौती खुर्द गांव में शनिवार की रात चोरों ने एक घर में चोरी की। पांच हजार रुपये नकदी, तीन मोबाइल और अन्य सामान चुरा ले गए। जानकारी होने पर पीड़ित ने रविवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। धनौती खुर्द गांव निवासी हरेराम यादव का कहना है कि प्रतिदिन की भांति शनिवार की रात भी परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। रात के किसी समय चोर घर में घुस गए। चोरों ने टुल्लू पंप, पांच हजार रुपये नकद, तीन एंड्रायड मोबाइल और बच्चों की कॉपी-किताब चुरा ले गए। चोरी की जानकारी रविवार की भोर में तब हुई जब परिवार के सदस्य जगे। गांव के बाहर नहर में कॉपी-किताब फेंका हुआ मिला। हरेराम की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि तहरीर मिली है। चोरों के बारे में पता कराया जा रहा है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed