{"_id":"5ce58086bdec2207801a6c20","slug":"155854456913-deoria-news188","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की की भिड़ंत, अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दो बाइकों की की भिड़ंत, अधेड़ की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बाइकों की की भिड़ंत में अधेड़ की मौत
बनकटा थानाक्षेत्र के सिकटिया गांव के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी। बनकटा थानाक्षेत्र के सिकटिया गांव के पास दो बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार एक अधेड़ की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य सवार घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। भाटपाररानी के भठवां तिवारी निवासी गिरिजा शंकर तिवारी अपने रिश्तेदार तेनुआ बिहार निवासी कौशल किशोर शुक्ला के साथ मैरवा बाजार गए थे। शाम को लौटते वक्त सिकटिया गांव के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे चंदन पटेल निवासी पकड़ी खास की बाइक से टक्कर हो गई। आमने-सामने की भिड़ंत में गिरिजा शंकर तिवारी (50) की मौके पर ही मौत हो गई। कौशल किशोर शुक्ल और चंदन पटेल बुरी तरह घायल हुए। ग्राम प्रधान अखिलेश सिंह कुशवाहा ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को बनकटा पीएचसी पहुंचवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।