फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पति समेत पांच पर दहेज हत्या का केस

पति समेत पांच पर दहेज हत्या का केस

Tue, 21 May 2019 10:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
पति समेत पांच पर दहेज हत्या का केस
पति समेत पांच पर दहेज हत्या का केस
विज्ञापन

- सदर कोतवाली के बरियारपुर का है मामला
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सदर कोतवाली के बरियारपुर के पुटरिहवां निवासी गुड़िया की मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
नगर पंचायत बरियारपुर के बड़हरा के रहने वाले नाथू राजभर ने छह साल पूर्व अपनी बेटी की शादी बरियारपुर के ही पुटरिहवां निवासी रिखई राजभर के बेटे जयपाल राजभर से किया था। पिता का कहना है कि शादी के बाद कुछ दिन तक सबकुछ ठीक रहा लेकिन बाद में ससुराल के लोग दहेज की मांग करने लगे। इसको लेकर गुड़िया को भी प्रताड़ित किया जाने लगा। सोमवार को घर में फंदे से लटका गुड़िया का शव मिला था। पिता नाथू राजभर ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। सदर कोतवाली पुलिस ने पति जयपाल राजभर, देवर सोनू राजभर, ननद मुटरी, ससुर रिखई और सास के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि पांच लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed