फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   फंदे से लटककर विवाहिता ने दी जान

फंदे से लटककर विवाहिता ने दी जान

Thu, 17 Jan 2019 10:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
फंदे से लटककर विवाहिता ने दी जान
फंदे से लटककर विवाहिता ने दी जान
विज्ञापन

रामपुर कारखाना के भुजौली गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के भुजौली गांव में एक विवाहिता ने फंदे से लटक कर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पर मायके वाले भी पहुंचे। हालांकि, पुलिस को अभी किसी तरह की कोई शिकायत नहीं हुई है।

रामपुर कारखाना के हेतिमपुर चौकी क्षेत्र के भुजौली गांव का बृजेश राजभर बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी कर अपने परिवार की जीविका चलाता है। इस समय वह बाहर ही है। बृहस्पतिवार की सुबह परिवार के लोग अपने-अपने काम में लगे हुए थे। घर के लोग मोनिका राजभर 22 को बरामदे में न देखकर उसके कमरे की तरफ गए। लोगों ने कमरे के अंदर झांककर देखा तो मोनिका चादर का फंदा बनाकर कुंडी से लटक रही थी। परिवारवालों ने शोर मचाया। मौके पर जुटे गांववालों की मदद से उसे नीचे उतारा गया। उसे कुशीनगर जिले के हाटा सामुदायिक केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची हाटा कोतवाली पुलिस ने रामपुर कारखाना पुलिस को सूचना दी। तब तक परिजन शव लेकर अपने गांव भुजौली पहुंच गए। हालांकि पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवती का मायका रुद्रपुर क्षेत्र में है। रामपुर कारखाना के एसओ विनय सिंह मौके पर पहुंचे थे लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed