{"_id":"5aeb40944f1c1b6e098b7c22","slug":"151525366932-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Updated Thu, 03 May 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरकुलवा। मायके में रह रही पत्नी को पड़ोस में शादी में जाने से रोकने के बावजूद उसके चले जाने पर पति ने बुधवार की रात ससुराल में नीम के पेड़ में फांसी लगाकर जान दे दी। यह बात जब सास को पता चल तो उन्होंने रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा। एंबुलेंस से पथरदेवा सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रात में ससुराल वाले दामाद के शव को लेकर आगरा जाने की फिराक में थे। इसी बीच युवक के भाई को यह सूचना मिल गई। उसने यूपी-100 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को ले जाने से रोक दिया।
तरकुलवा थानाक्षेत्र के भैंसा डाबर गांव के रमाकांत की बेटी निक्की की शादी सात वर्ष पहले आगरा के 30 वर्षीय मनीष तोमर से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। बेटी शिखा बड़ी है तो बेटा विकास छोटा। मनीष की पत्नी कुछ महीने से मायके में ही रह रही थी। वह करीब 15 दिन पहले पत्नी को ले जाने के लिए ससुराल आया था। बुधवार को निक्की के घर के बगल में शादी थी। वह जाने की तैयारी कर रही थी। पति ने उसे शादी में जाने से रोका। इसके बावजूद वह चली गई। इस बात से वह नाराज हो गया। देर रात उसने ससुराल में घर के पीछे नीम के पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इस बात की जानकारी उसकी सास को हो गई। आनन-फानन में रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा गया और एंबुलेंस से पथरदेवा सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय ने कहा कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा।