{"_id":"5ae89e824f1c1b46098b76ec","slug":"151525194370-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
road accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटा। शनिवार की देर शाम हाटा कोतवाली क्षेत्र के महुआरी चौराहे पर हाटा की ओर से गोरखपुर जा रहे बाइकसवार की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
शनिवार की देर शाम हाटा की ओर से एक बाइक सवार युवक ईयरफोन लगाकर बिना हेलमेट के गोरखपुर की ओर जा रहा था। महुआरी चौराहे के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस जुटी हुई है।
उध्ार, फोरलेन पर हाटा ब्लॉक गेट के सामने एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके चलते बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें से एक की गंभीर हालत देख डॉक्टर ने गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
हाटा कोतवाली के मिश्र ढाढ़ा निवासी जीत चौहान (25) और कमलेश राव (28) शनिवार की शाम को बाइक पर सवार होकर किसी काम से हाटा गए हुए थे। वापस लौटते समय ब्लॉक मुख्यालय के गेट के सामने इनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके चलते दोनों युवक घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों को घायलों को हाटा सीएचसी भेजवाया। वहां जीत चौहान की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने गोरखपुर रेफर कर दिया, जबकि दूसरे घायल का इलाज यहीं पर चल रहा है।