फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   साइबर क्राइम सेल ने सोशल मीडिया से हटवाए फर्जी फेसबुक आईडी

साइबर क्राइम सेल ने सोशल मीडिया से हटवाए फर्जी फेसबुक आईडी

Wed, 17 Jan 2018 11:24 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
साइबर क्राइम सेल ने सोशल मीडिया से हटवाए फर्जी फेसबुक आईडी
FACEBOOK
देवरिया। फेसबुक और व्हाट्सएप से फोटो चुराकर बने दर्जनों फर्जी फेसबुक आईडी को साइबर क्राइम सेल ने सोशल मीडिया से हटवा दिया है। खुद की फर्जी आईडी से परेशान लोगों ने एसपी राकेश शंकर से मिलकर शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

सोशल साइट्स फेसबुक पर फर्जी आईडी की भरमार है। फोटो चुराकर बनाए गए इन फर्जी फेसबुक आईडी से शरारतीतत्व दोस्तों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों को अश्लील मैसेज और गालियां देते हैं। इससे परेशान लोगों ने एसपी राकेश शंकर से मिलकर शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें अधिकांश महिलाएं थीं। एसपी ने साइबर क्राइम सेल को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साइबर सेल ने फेसबुक के कैलिफोर्निया स्थित हेडऑफिस को मेल भेज कर सभी फर्जी फेसबुक आईडी को बंद करा दी। अब पुलिस फर्जी आईडी बनाने वालों की तलाश में जुट गई है। एसपी राकेश शंकर ने बताया कि फेसबुक पर खुद का प्रोफाइल पिक्चर लगाने से बचें। किसी भी अनजान व्यक्ति का फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें और न ही भेजें। सोशल मीडिया में कदम रखते ही सतर्क होना सबसे जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed