{"_id":"56faba4a4f1c1b5f2ff004e4","slug":"15-bigha-burnt-wheat-crop","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 बीघे गेहूं की फसल जली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
15 बीघे गेहूं की फसल जली
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Tue, 29 Mar 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
सलेमपुर के पुरैना गांव में गेंहू की फसल में लगी आग को बुझाते लोग।
सलेमपुर में खेत में तैयार गेहूं की पन्द्रह बीघा फसल आग में जलकर राख हो गई। गांव वालों के प्रयास से आग बुझाया गया। गांव वालों ने तत्परता से हजारों बीघा गेहूं की फसल राख होने से बच गई। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
पुरैना गांव के रास्ते खुखुंदू विद्युत उपकेन्द्र के लिए मेन सप्लाई का तार गया है। मंगलवार को दोपहर में करीब दो बजे तेज हवा होने के कारण तार आपस में टकराया। इससे निकली चिंगारी से नीरा देवी के खेत में तैयार खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। तेज हवा होने के चलते आग तेजी से चारों तरफ के खेतों में फैल गई। खेतों में आग लगने की जानकारी होने पर पुरैना, भरथुआ समेत अन्य गांव के लोग आग बुझाने के लिए खेतों की ओर दौड़ पड़े।
गांव के लोगों ने लोगों ने अरहर के पौधे और पंपिंगसेट की मदद से आग पर काबू पाया। इतने देर में पुरैना गांव की नीरा देवी, नागेन्द्र, हरेन्द्र, ब्रजेश, नवनाथ, बद्री, बैकुंठ दुबे,अवधेश दुबे,तारकेश्वर, हरेंजु और नवल किशोर की करीब पंद्रह बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। लेखपाल ने नुकसान की रिपोर्ट तैयार की।