फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   15.70 lakh theft of two houses

दो घरों में 15.70 लाख की चोरी

Sun, 11 Sep 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Sun, 11 Sep 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
15.70 lakh theft of two houses
चोरी हुई। - फोटो : अमर उजाला
ईंट भट्ठा मालिक और किसान के घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने 2.70 लाख रुपये नगदी और करीब 13 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। परिवारवालों को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह नींद खुलने पर चोरी की जानकारी हुई। पुलिस घटनाओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मईल, कुंडौली गांव निवासी संतोष सिंह ईट भट्ठा मालिक हैं। वह किसी काम से बाहर गए है। शनिवार की रात बेटा विशाल और बहू भोजन करने के बाद कमरे में सोने के लिए चले गए। रात में चोर खिड़की में लगे एसी को तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। चोर आलमारी और बाक्स का ताला तोड़कर 1.20 लाख रुपये नगदी और 10 लाख रुपये का जेवरात समेट ले गए। फाटक बाहर से बंद होने से चोर घर के अन्य कमरों तक नहीं पहुंच सके। इसी गांव के किसान रामनरेश सिंह के घर चोर पहुंचे। गर्मी की वजह से सभी लोग छत पर और बाहर दरवाजे पर सोए थे। चोर खिड़की तोड़कर के अंदर पहुंच गए। कमरे में रखा बाक्स, आलमारी और अटैची तोड़कर 1.50 लाख रुपये और दो महिलाओं का तीन लाख मूल्य के सोने-चांदी के गहने चोर चुरा ले गए। किसान का कहना है कि जमीन खरीदने के उसने रकम रखा था। नींद खुलने पर कमरे में अंदर बिखरा सामान देख घर वालों के होश उड़ गए और गांव वालों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची मईल पुलिस ने पीड़ितों से बात कर मामले की जानकारी ली। मईल एसओ नेहरू ने बताया कि अज्ञात चोरों पर केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन

इन्सेट में
ताबड़तोड़ चोरी से पुलिस की बढ़ी बेचैनी
 तीन दिन के अंदर चोरी की यह चौथी घटना है। चोर जिस अंदाज में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। उसको लेकर पुलिस वाले भी हैरान हैं। दो दिन पूर्व लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव निवासी रणविजय सिंह और कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग गांव निवासी अशोक सिंह के घर छह लाख की चोरी किया था। इसमें भी घर वालों को चोरी की जानकारी रात में नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्सेट में
पुलिस को बाहरी गिरोह पर शक
 जिस तरह से चोरों ने इलाके के चार घरों में घटना को अंजाम दिया है। उससे पुलिस को शक है कि कोई बाहरी गिरोह इलाके में सक्रिय हुआ है। चोरी के बाद पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। इससे पुलिस की मुश्किलें बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed