फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सड़क हादसे मे नाना व नाती घायल

सड़क हादसे मे नाना व नाती घायल

Sat, 03 Jun 2017 11:04 PM IST
Updated Sat, 03 Jun 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे मे नाना व नाती घायल
बाइक, बोलेरो की टक्कर में युवक की मौत, चार घायल
विज्ञापन

रुद्रपुर।
बारात से लौट रहे बोलेरो और बाइक सवार दो युवकों में टक्कर हो गई। बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर है। घटना में चार अन्य युवक भी घायल हो गए। युवक की मौत से खोरमा गांव में मातम छा गया। घटना शुक्रवार की रात 11 बजे रुद्रपुर-पिड़रा मार्ग पर मझने पुल के करीब हुई।
खोरमा गांव के दूधनाथ यादव के घर से एकौना क्षेत्र के खोपा गांव में शुक्रवार की शाम बारात गई थी। बारात में गांव के देवी प्रकाश तिवारी 25 और राजेश तिवारी 28 भी बाइक से गए थे। भोजन के बाद वह घर लौट रहे थे। कौड़ीराम क्षेत्र के जानीपुर गांव से क्षेत्र के नरायनपुर गांव में आई एक बारात भी लौट रही थी। रुद्रपुर कस्बा के आगे मझने पुल के संपर्क मार्ग पर बाइक सवार दोनों युवकों से बोलेरो की टक्कर हो गई। बाइक सवार देवी प्रकाश और राजेश लहुलूहान हो गए। चार पहिया वाहन सड़क के किनारे पलट गई। बेलोरो में दो लोगों को मामूली चोट आई। बोलेरो में सवार लोग घायलों को सड़क पर तड़पता छोड़ कर भाग गए। बाइक सवार दोनों घायल सड़क पर पड़े रहे। करीब आधे घंटे बाद उनके गांव के लौट रहे लोगों ने देखा। घायलों को जिला अस्पताल ले गए। देवीप्रकाश की रास्ते में ही मौत हो गई। राजेश के पैर और सिर में गंभीर चोट लगी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी है।
विज्ञापन


गांव में पसरा मातम
रुद्रपुर। खोरमा गांव के युवक की शादी में शामिल होने गए लोगों में जश्न का माहौल था। लोग पूरे उत्साह से बारात में गए। भोजन करने के बाद लोग रात को ही लौट रहे थे। बारात में गए गांव के युवक देवीप्रकाश की मौत ने पूरे गांव को झकझोर दिया। युवक की अभी शादी नहीं हुई थी। मिलनसार किस्म के युवक की मौत पर लोगों की आंखे भर आई। गांव वालों के अनुसार मृतक देवी प्रकाश को लोग सूरज के नाम से पुकारते थे। वह हर किसी के कार्य में सहयोग करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल युवक की मौत
सलेमपुर। अहिरौली मोड़ के पास दो दिन पहले दुर्घटना में घायल युवक की मौत हो गई। अहिरौली गांव निवासी 30 वर्षीय राजेश सड़क हादसे में घायल हो गए थे। देवरिया में इलाज चल रहा था। शनिवार को मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed