फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   मेडिकल एजेंसी का एक लाख रुपये लेकर कर्मचारी फरार

मेडिकल एजेंसी का एक लाख रुपये लेकर कर्मचारी फरार

Sat, 03 Jun 2017 11:04 PM IST
Updated Sat, 03 Jun 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल एजेंसी का एक लाख रुपये लेकर कर्मचारी फरार
मेडिकल एजेंसी का एक लाख रुपये लेकर कर्मी फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। शहर के एक मेडिकल एजेंसी का एक लाख रुपये लेकर कर्मचारी फरार हो गया। एजेंसी मालिक की तहरीर पर पुलिस ने कर्मचारी के पिता को थाने बुलाया। पिता ने 20 हजार रुपये एजेंसी मालिक को दिया और शेष रकम किश्तों में वापस देने की बात कहा।

शहर के पीके मेडिकल एजेंसी पर बघौचघाट इलाके का एक लड़का काम करता था। वह शहर में ही किराए की मकान लेकर रहता है। शुक्रवार को एजेंसी मालिक ने उसे एक लाख रुपये बैंक में जमा करने के लिए दिया। कर्मचारी रुपये से भरा बैग लेकर गया और वापस नहीं लौटा। देर शाम तक जब वह नहीं आया तो एजेंसी मालिक उसकी खोजबीन में लग गए। उसने अपना मोबाइल स्वीच ऑफ कर लिया है। थक-हारकर एजेंसी मालिक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के पिता को पकड़ लिया। पुलिस ने कड़ाई की तो कर्मचारी युवक के पिता ने 20 हजार रुपये तत्काल लौटाया। कहा कि शेष रकम वह किश्तों में लौटा देगा। इस बाबत सदर कोतवाल नितिश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि एजेंसी मालिक ने तहरीर दी थी। इसके आधार पर कर्मचारी के पिता को थाने लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed