{"_id":"5cdd92b3bdec220758760c9e","slug":"141558024883-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री के स्कोर्ट की गाड़ी की टक्कर से वृद्ध घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
राज्यमंत्री के स्कोर्ट की गाड़ी की टक्कर से वृद्ध घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यमंत्री के स्कोर्ट गाड़ी की टक्कर से वृद्ध घायल
रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के कोइलगड़हा के पास हुआ हादसा
गंभीर हालत में वृद्ध को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। राज्यमंत्री की स्कोर्ट में चल रही गाड़ी की ठोकर से एक वृद्ध घायल हो गए। घटना रुद्रपुर कोतवाली के कोइलगड़हा के गुरुवार की दोपहर हुआ। सिपाहियों ने अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी रामदास विश्वकर्मा 65 साइकिल से किसी रिश्तेदार के घर रुद्रपुर इलाके में गए थे। गुरुवार की दोपहर वह लौट रहे थे। अभी वह रुद्रपुर कोतवाली के कोइलगड़हा गांव के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे राज्यमंत्री के स्कोर्ट में लगी गाड़ी ने साइकिल में ठोकर मार दिया। इससे रामदास विश्वकर्मा गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कोर्ट में चल रहे सिपाहियों ने उन्हें तत्काल अपनी गाड़ी में बैठा लिया और जिला अस्पताल लाए। यहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। उनके पास मिले कागजात से परिवारवालों को सूचना दी। कुछ देर बाद ही परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए।