फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   घर से बुलाकर जमीन कारोबारी की हत्या

घर से बुलाकर जमीन कारोबारी की हत्या

Mon, 22 Apr 2019 12:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
घर से बुलाकर जमीन कारोबारी की हत्या
फोटो समाचार
विज्ञापन

घर से बुलाकर जमीन कारोबारी की हत्या
शहर के रहने वाले पिता-पुत्र पर हत्या का दर्ज हुआ केस
सदर कोतवाली के पिपरपाती गांव के रहने वाले थे सचिदानंद मिश्र
खुखुंदू थानाक्षेत्र के डेहरी गांव के पास घायलावस्था में मिले थे
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सदर कोतवाली के पिपरपाती गांव निवासी जमीन कारोबारी की शनिवार की रात हत्या कर दी गई। आरोपी उन्हें घर से बुलाकर ले गए और फिर हत्या के बाद खुखुंदू के पास फेंककर फरार हो गए। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने शहर के गरुणपार मोहल्ला निवासी पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया।

पिपरपाती गांव निवासी सचिदानंद मिश्र (43) जमीन का कारोबार करते थे। जमीन और रुपये के लेन-देन को लेकर गरुणपार मोहल्ले के रहने वाले जितेंद्र राय से उनकी अदावत चलती थी। पुत्र गणेश मिश्र के मुताबिक शनिवार की रात आठ बजे जितेंद्र राय और उनके बेटे कृष्णा राय उनके घर पहुंचे और पिता को साथ ले गए। इसके बाद देर रात 108 नंबर के एंबुलेंस से सूचना मिली कि खुखुंदू थानाक्षेत्र के डेहरी गांव के पास सचिदानंद घायलावस्था में पड़े हुए हैं। उनके चेहरे पर गहरे जख्म हैं। जिला अस्पताल लाया जा रहा है। सूचना पर परिवार के लोग जब जिला अस्पताल पहुंचे तो वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। उधर, घटना के बाद घर से बुलाकर ले जाने वाले लोग अपने घर का ताला बंद कर फरार हैं। रविवार को मृतक के बेटे गणेश मिश्र की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने गरुणपार मोहल्ला निवासी जितेंद्र राय और उनके बेटे कृष्णा राय के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि पिता-पुत्र पर हत्या का केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed