फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   रंजिश में दो युवकों को मारी गोली, रेफर

रंजिश में दो युवकों को मारी गोली, रेफर

Fri, 19 Apr 2019 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
रंजिश में दो युवकों को मारी गोली, रेफर
एंबुलेंस मिलने में देरी पर घायल के परिजनों ने हंगामा भी मचाया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। सदर और रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की रात अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों को गोली मार दी गई। दोनों की हालत गंभीर है। जिला अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से एंबुलेंस मिलने में देरी पर घायल के परिजनों ने हंगामा भी मचाया। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति संभाली। दोनों थानों की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

पहली घटना रुद्रपुर के लुअठहीं गांव की है। गांव निवासी राजेश गुप्ता (30) पुत्र कमला गुप्ता की चौराहे पर ही कपड़े की दुकान है। रात करीब नौ बजे खेत दुकान बंद कर गेहूं काट रहे मजदूरों के लिए खाना लेकर जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक पहुंचे और राजेश को लक्ष्य कर गोली चला दी। गोली राजेश के सीने पर लगी और वह वहीं गिर पड़े। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गए। आनन-फानन में घरवालों ने राजेश को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना के पीछे पुरानी रंजिश है। हमलावर गांव के ही बताएं जा रहे हैं। उनसे चार माह पूर्व पार्किंग को लेकर राजेश का विवाद हुआ था। रुद्रपुर कोतवाली पुलिस आरोपियों की छानबीन में जुटी है। उधर, सदर कोतवाली क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी पंकज मणि (28) पुत्र रवींद्र मणि गांव में ही आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में गया था। वहां खाना खाते वक्त किसी ने उसे गोली मार दी। गोली उसके कमर के पास लगी। फायरिंग की आवाज सुनते ही भगदड़ मच गई। आनन-फानन में पंकज को जिला अस्पताल लाया गया। यहां से कुछ देर बाद डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। बताते हैं कि कुछ देर के अंतराल में दो घटनाओं के दौरान समय से एंबुलेंस नहीं मिलने पर साथ आए लोग भड़क और अस्पताल में हंगामा मचाने लगे। सूचना पाकर एसआई संजय सिंह मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस की व्यवस्था कर घायलों को गोरखपुर भेजवाया गया। सदर कोतवाल यादवेंद्र कुमार पाल ने बताया कि घटना के संबंध में छानबीन की जा रही है। आरोपी गांव का ही एक युवक है।
विज्ञापन


कुछ माह पहले ही जमानत पर आया था पंकज
गोविंदपुर गांव में करीब चार वर्ष पूर्व शिवाकांत मणि के भाई की हत्या हो गई थी। इस मामले में पंकज मणि आरोपी है। वह हत्या का आरोपी है। लंबे समय से जेल में था। कुछ माह पहले ही वह जमानत पर बाहर आया है। इसके बाद से दूसरे पक्ष के वह निशाने पर था। बताते हैं कि शुक्रवार की घटना भी इसी विवाद का परिणाम है। घर वालों ने भी शिवाकांत पर ही हमले का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed