{"_id":"5cba0a58bdec22140012ed80","slug":"141555696216-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के रोड शो में टूटी आचार संहिता, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रमापतिराम त्रिपाठी का कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर स्वागत किया।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
देवरिया। सदर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रमापति राम त्रिपाठी के रोड शो में आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ गईं। जुलूस के दौरान एक तरफ बिना अनुमति ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया गया तो दूसरी तरफ तेज आवाज में डीजे भी बजता रहा। फ्लाइंग स्क्वॉड ने पूरे कार्यक्रम की वीडियोग्राफी के बाद सदर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। प्रत्याशी घोषित होने के बाद जिले में प्रथम आगमन पर रमापति राम त्रिपाठी ने खरोह चौराहे से देवरिया, रामपुर कारखाना, पथरदेवा तक रोड शो किया। इसके लिए प्रशासन ने सशर्त अनुमति दी थी, मगर जुलूस में मनमानी हावी रही। लंबे काफिले में तय संख्या से अधिक वाहन शामिल रहे तो खरोह चौराहे से सुभाष चौक तक जुलूस में डीजे की तेज आवाज शोर मचाती रही। यही नहीं, कई जगहों पर ड्रोन कैमरे का भी इस्तेमाल हुआ। अनुमति पत्र में न डीजे का जिक्र था और न ही ड्रोन कैमरे का। सदर विधानसभा क्षेत्र के फ्लाइंग स्क्वॉड प्रभारी शकील अहमद की टीम ने पूरे कार्यक्रम की वीडियोग्राफी के बाद सदर कोतवाली में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की तहरीर दी है। कोतवाल यादवेंद्र कुमार पाल ने बताया कि संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।