फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   व्यापारी के हत्यारोपियों का सुराग नहीं लगा पाई पुलिस

व्यापारी के हत्यारोपियों का सुराग नहीं लगा पाई पुलिस

Mon, 25 Mar 2019 09:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
व्यापारी के हत्यारोपियों का सुराग नहीं लगा पाई पुलिस
हत्यारोपी विवेक पर इनाम राशि बढ़ी
विज्ञापन

व्यापारी के हत्यारोपियों का सुराग नहीं
- मुख्य आरोपी पर इनाम की राशि हुई 25 हजार
- 16 मार्च को मठिया मॉफी के व्यापारी योगेश की गोली मारकर हुई थी हत्या
- गोरखपुर से बिहार तक हत्यारोपियों की तलाश में भटक रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। गौरीबाजार के मठिया मॉफी चौराहे पर व्यापारी योगेश जायसवाल के हत्यारोपियों का सुराग पुलिस नहीं लगा पाई है। गोरखपुर से बिहार तक जाल बिछाने के बाद भी अब तक पुलिस को निराशा ही हाथ लगी है। इधर, रविवार की रात एसपी ने मुख्य आरोपी विवेक सिंह पर इनाम राशि 10 से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी है।

50 हजार रुपये रंगदारी नहीं देने पर गौरीबाजार के इंदूपुर गांव निवासी विवेक सिंह ने पननहा गांव निवासी मन्नू यादव के साथ मिलकर मठिया मॉफी चौराहे पर बेकरी व्यापारी योगेश जायसवाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। एसपी किरीट राठोड़ ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी के पर्यवेक्षण, सीओ रुद्रपुर के नेतृत्व में तीन टीम गठित किया। इंस्पेक्टर रुद्रपुर, इंस्पेक्टर गौरीबाजार और स्पेशल टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन अभी कोई सफलता नहीं मिल सकी है। पुलिस टीम ने अलग-अलग समय में विवेक सिंह के करीबी रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। पुलिस की टीमें गोरखपुर से बिहार तक फैली हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो विवेक सिंह बिहार में ही कहीं शरण लिए हुए हैं। चूंकि वह बार-बार मोबाइल और सिम बदल दे रहा है, इसलिए पुलिस उसका ट्रेस नहीं कर पा रही है। एएसपी शिष्यपाल ने बताया कि मुख्य आरोपी विवेक सिंह पर अब 25 हजार रुपये का इनाम हो गया है। पुलिस की टीम लगातार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed