{"_id":"5c63026fbdec2273896358dc","slug":"141549992559-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने फांसी लगाकर दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवरिया। सदर कोतवाली के अगस्तपार गांव निवासी एक महिला ने मंगलवार की शाम को घर में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या की वजह तलाश रही है। अगस्तपार गांव निवासी कांता की 25 वर्षीय बेटी पूनम ने गांव के ही युवक संदीप से प्रेम विवाह किया था। दोनों से दो बच्चे हैं। संदीप ट्रक चलाकर परिवार की जीविका चलाता है। इस समय वह ट्रक लेकर बाहर गया हुआ है। बताया जा रहा है कि पूनम को परिवारवालों ने किसी बात पर डांट दिया था। इससे क्षुब्ध होकर मंगलवार की शाम को उसने मायके वाले घर के एक कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि पूनम ने आत्महत्या किया है। अभी तक की जांच में यह बात सामने आ रही है कि डांट से क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।