{"_id":"5c3242f9bdec2256a22385c7","slug":"141546797817-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक पक्ष ने चकरोड के जमीन पर बनवाया मजार,ग्रामीण भड़के","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक पक्ष ने चकरोड के जमीन पर बनवाया मजार,ग्रामीण भड़के
विज्ञापन
एक पक्ष ने चकरोड की जमीन पर बनवाया मजार
एसडीएम से शिकायत के बाद चकरोड की भूमि खाली कराई गई
अमर उजाला ब्यूरो
भटनी। एक पक्ष की ओर से गांव में चकरोड की जमीन पर मजार का निर्माण कराया गया। जिस पर ग्रामीण भड़क गए। बाद में एसडीएम से शिकायत के बाद चकरोड की भूमि को खाली कराया गया। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त जमीन पर पूर्व में भी इस तरह के निर्माण कराने की कोशिश की गई थी। इस पर गांव में दो पक्षों में विवाद के बाद महीनों पुलिस तैनात थी।
भटनी के खोरीबारी मठिया गांव के पूरब तरफ चकरोड की जमीन है। गांव के एक समुदाय के लोग आएदिन उसपर कब्जा करने की फिराक में रहते है। इसको लेकर कई बार विवाद भी हुआ है। एक सप्ताह पूर्व मौका देखकर कुछ लोगों ने मजार का निर्माण करा दिया। इस संबंध में गांववालों ने प्रधान पति के नेतृत्व में एसडीएम सलेमपुर से शिकायत की। उनके आदेश पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया और बाद में छोड़ दिया। शनिवार को गांववालों ने पुन: मामले से डीएम को अवगत कराया। उनके निर्देश पर पुलिस ने रविवार को चकरोड की जमीन खाली कराई। इस बाबत एसओ मनोज कुमार राय ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर खोरीबारी गांव में चकरोड की जमीन से कब्जा हटाया गया।