{"_id":"5ba12afc867a557eca090fbb","slug":"141537288956-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हत्यारोपी को जेल भेजा, दो गए बाल सुधार गृह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक हत्यारोपी को जेल भेजा, दो गए बाल सुधार गृह
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
jail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सकरापार गांव निवासी राहुल उर्फ पिंटू के एक हत्यारोपी को पुलिस ने मंगलवार को जेल और दो किशोरों को बाल सुधार गृह गोरखपुर भेजा दिया। इन दोनों का पुलिस उम्र के लिए मेडिकल परीक्षण कराएगी। वहीं, दो आरोपियों से अभी कोतवाली में पूछताछ की जा रही है।
पुजारी मोती यादव की हत्या में उनके दामाद रामहोसिला यादव ने मृतक राहुल पटेल उर्फ पिंटू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करा दिया। वहीं, राहुल के पिता ओमप्रकाश पटेल की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने गांव निवासी दीना यादव, चिखुरी यादव पुत्रगण छांगुर यादव, श्री यादव पुत्र राधा, सुनील यादव पुत्र रामनगीना पुत्रगण राम होसिला यादव समेत कई अन्य के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया। मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने सुनील यादव को न्यायालय के लिए चालान कर दिया। वहां से वह जेल चला गया। नाबालिग होने की वजह से न्यायालय ने दो किशोरों को बाल सुधार गृह गोरखपुर भेज दिया। कोतवाली पुलिस दोनों की उम्र प्रमाणित करने के लिए मेडिकल परीक्षण कराएगी। सदर कोतवाल विजय नारायण का कहना है कि घटना के संदर्भ में अभी दो और लोगों से पूछताछ की जा रही है।