{"_id":"5b81906342c79246633fdaf9","slug":"141535217763-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्दीधारी बदमाशों ने ससुराल जा रहे सिपाही को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वर्दीधारी बदमाशों ने ससुराल जा रहे सिपाही को लूटा
Updated Sat, 25 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्दीधारी बदमाशों ने सिपाही को लूटा
रामपुर कारखाना के चईयापुर चौराहे के पास की घटना
छुट्टी आया सिपाही पत्नी को लेने जा रहा था ससुराल
अमर उजाला ब्यूरो
बरियारपुर/देवरिया। वर्दीधारी बदमाशों ने बाइक से ससुराल जा रहे एक सिपाही को पीटकर मोबाइल और 40 हजार रुपये नकदी लूट लिया। सिपाही के साथ हुई लूट की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। लूट का शिकार सिपाही महाराजगंज में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद तैनात है। घटना शनिवार की सुबह रामपुर कारखाना क्षेत्र के चईयापुर चौराहे के पास एक पुलिया पर हुई।
सदर कोतवाली क्षेत्र के सरैया गांव निवासी शैलेष महाराजगंज जिले में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात हैं। रक्षाबंधन में वह छुट्टी लेकर घर आया था। शनिवार की सुबह शैलेष बाइक से पत्नी को घर लाने के लिए ससुराल कसया-कुशीनगर जा रहा था। अभी वह लाहिलपार के पास पहुंचा था कि सिपाही की वर्दी पहने और राइफल लिए एक शख्स ने लिफ्ट मांगी। सिपाही जानकर शैलेष ने उसे लिफ्ट दे दिया और गोरयाघाट की ओर चल दिए। रामपुर कारखाना के चईयापुर चौराहे के पास एक पुलिया के पास पहुंचे थे कि वर्दीधारी बदमाश ने शैलेष को बाइक रोकने को कहा। बाइक के रुकते ही एक दूसरी बाइक से दो बदमाश और पहुंच गए। तीनों ने शैलेष की पिटाई शुरू कर दी। सिपाही की पिटाई करने के बाद बदमाशों ने उसकी जेब में रखा 40 हजार रुपये नकद, मोबाइल और सोने की अंगूठी लूट ली। तीनों बदमाश भाग निकले। शोर सुनकर गांववाले मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सिपाही से लूट की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में पुलिस की चार गाड़ियां पहुंच गईं, लेकिन बदमाशों का कहीं पता नहीं चला। पुलिसकर्मियों ने घायल सिपाही को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद वह घर चला गया। रामपुर कारखाना के इंस्पेक्टर अजय कुमार ओझा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।