{"_id":"5a47cc7f4f1c1b0f788b5b9e","slug":"141514654847-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी के खिलाफ वकीलों ने किया नारेबाजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी के खिलाफ वकीलों ने किया नारेबाजी
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
सदर तहसील में वकीलो ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। एसपी और वकीलों के बीच चल रहा विवाद गहराता जा रहा है। तहसील कैंपस में एकजुट हुए वकीलों ने प्रदर्शन कर एसपी के खिलाफ नारेबाजी की। एक जनवरी से जिले के वकील न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे और जमीनों का बैनामा आदि कार्य नहीं कराएंगे।
डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन, कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन और तहसील बार एसोसिएशन की संयुक्त बैठक तहसील सभागार में शनिवार को हुई। संपूर्ण समाधान दिवस के दिन तहसील में एसपी की ओर से किए गए बदसलूकी पर नाराजगी जाहिर की गई। डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विद्यासागर मिश्रा ने कहा कि एसपी की तानाशाही किसी कीमत पर नहीं चलेगी। वकीलों के साथ एसपी जो रवैया अपना रहे है। वह ठीक नहीं है। जनहित में इनका स्थानांतरण होना जरूरी है। जनपद के सभी तहसील और डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के लोग न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। जमीन का बैनामा का कार्य भी वकील नहीं करेंगे। इस दौरान सिंघासन गिरी, बृजबांके बिहारी, भारत भूषण गुप्ता, बेचू चौहान, कन्हैया मिश्रा, प्रमोद निषाद, देवेश तिवारी, शंभूनाथ सिंह, अशोक तिवारी, अजय मल्ल, निदेश पांडेय, अवधेश सिंह, संतोष पाठक, संजय श्रीवास्तव, दिव्यांश पति त्रिपाठी, अंबरीश मणि, अजय श्रीवास्तव, राजेंद्र लाल श्रीवास्तव, उदय प्रताप सिंह दयाशंकर आदि मौजूद रहें।
नहीं हुआ तबादला तो होगा आंदोलन
अस्पताल में भर्ती तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नर्वदा चौहान से जनता क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान मिले। उन्होंने कहा कि प्रतिशोध में वकीलों पद दर्ज हुआ केस वापस किया जाए। एसपी के उपद्रव से वकील का परिवार सहमा हुआ है। रात को पुलिस वकील के घर में घुसकर उत्पात मचाई है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। एसपी के इस कार्यशैली से दबंगों का मनोबल बढ़ रहा है। अगर 15 दिनों के अंदर एसपी का तबादला नहीं हुआ तो, जनता क्रांति पार्टी देवरिया की जनता के सहयोग से आंदोलन करेंगी।
विज्ञापन
वकीलों के आंदोलन को दिया समर्थन
देवरिया। तहसील परिवार संघ की बैठक मोहम्मद जुम्मादीन एडवोकेट की अध्यक्षता में शनिवार को हुई। वकीलों के साथ एसपी द्वारा किया जा रहा हरकत निंदनीय है। वकीलों के आंदोलन को समर्थन दिया गया।