{"_id":"5a315c884f1c1b3c3d8bd616","slug":"141513184392-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क का दुर्घटना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क का दुर्घटना
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरी बाजार। रिश्तेदारी से घर लौट रहे बाइक सवार छात्र की इंदुपुर के पास डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भतीजे राम प्रवेश निवासी मोती पाकड़ कबीला सहा थाना हाटा, कुशीनगर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है। युवक कुशीनगर जिले के हाटा स्थित एक इंटर कॉलेज में 11वी का छात्र था।
कुशीनगर, हाटा कोतवाली के कबीला सहा टोला खजुरौली निवासी रामभवन सिंह (19) दो दिन पहले गौरीबाजार क्षेत्र के दीवान पोखरा गांव में श्रीराम सिंह के घर रिश्तेदारी में गया था। बुधवार की दोपहर में वह बाइक से घर लौट रहा था। इसी बीच इदुंपुर राजकीय महाविद्यालय के पास विपरीत दिशा से गिट्टी लादकर आ रही डंपर की चपेट में आ गया। इसकी वजह से मौके पर ही मौत हो गई। परिवार में वह पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। हाटा स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11वी का छात्र था। एसओ अनिल सिंह ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।