{"_id":"5c966cd7bdec22143d3971d4","slug":"131553362135-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्ण व्यवसायी से सरेशाम छिनैती, बाजार में दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बनकटा। रेलवे स्टेशन स्थित बाजार में दुर्गा मंदिर तिराहे के निकट चंदन वर्मा पुत्र भगवान वर्मा स्वर्ण आभूषण की दुकान है। नित्य की भांति दुकान बंद कर भगवान वर्मा अपने घर जा रहे थे। तभी उनकी साइकिल में किसी व्यक्ति ने नारियल की रस्सी फेंककर उलझा दिया। सुलझाने के चक्कर में ज्यों ही भगवान वर्मा उतरे एक उचक्का उनके सायकिल में टंगा हुआ थैला लेकर भागने लगा।
विज्ञापन
स्वर्ण व्यवसायी जब तक समझ पाते और शोर मचाते तब तक पचास मीटर की दूरी पर दुर्गा मंदिर के निकट एक पल्सर सवार हेलमेट लगाए बाइक स्टार्ट कर तैयार था। पल्सर पर सवार दोनों उचक्के सोहनपुर बाजार की तरफ तेजी से फरार हो गए। पीड़ित व्यवसायी के अनुसार थैले में एक किलोग्राम चांदी, पचास ग्राम सोने के आभूषण, ढाई हजार रुपये नकद मिलाकर लगभग दो लाख रुपये का माल था। थैले में जीवन बीमा पेपर तथा बिजली का बिल भी था। घटना के समय थानाध्यक्ष बृजेश सिंह क्षेत्र में गश्त पर थे। घटना स्थल पहुंचकर थानाध्यक्ष ने बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज से उचक्कों को पहचानने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।