फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सपा जिलाध्यक्ष समेत 151 पर केस

सपा जिलाध्यक्ष समेत 151 पर केस

Wed, 13 Feb 2019 11:11 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Wed, 13 Feb 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष समेत 151 पर केस
up police - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। पूर्व सीएम अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क जाम करने वाले 151 सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसमें सपा जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव, पूर्व एमएलसी समेत कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी शामिल हैं। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मंगलवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव को प्रयागराज जाने से लखनऊ के जिला प्रशासन ने रोक दिया था। प्रशासन के लोगों ने उनकी नोंकझोंक भी हुई थी। अखिलेश यादव के ट्वीट करते ही सपा कार्यकर्ता उद्वेलित हो गए। हर जिले में सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे थे। इसी क्रम में सपा जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव की अगुवाई में सपा कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौराहे पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। एक घंटे से अधिक समय तक कार्यकर्ता सड़क पर जमे रहे। इससे शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई थी। एसपी के निर्देश पर मंगलवार की देर रात को सदर कोतवाली पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव, पूर्व एमएलसी समेत 151 नेताओं के खिलाफ सड़क जाम करने का केस दर्ज किया है। इस बाबत एसपी एन. कोलांचि का कहना है कि सड़क जाम होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कत हुई है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


सपा-बसपा मिलकर करेंगे उग्र आंदोलन
देवरिया। लखनऊ एयरपोर्ट पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव की गिरफ्तारी और इलाहाबाद में लाठीचार्ज के विरोध में सपा-बसपा कार्यकर्ता मिलकर लड़ाई लड़ेंगे। पार्टी अध्यक्ष के निर्देश के बाद कार्यकर्ताओं ने इसके लिए कमर कस ली है। जल्द ही बड़े आंदोलन का एलान होगा। बुधवार को देवरिया खास स्थित पूर्व एमएलसी के आवास पर प्रेसवार्ता में सपा नेता जेपी व पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सुदर्शन चौरसिया ने प्रदेश सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। कहा कि सपा के लोग गांधी, लोहिया और जयप्रकाश नारायण के विचारों से ओतप्रोत हैं। हम किसी को छेड़ेंगे नहीं, लेकिन कोई हमें छेड़ेगा तो उसे छोड़ेंगे भी नहीं। संविधान के तहत विपक्ष को भी अपने विचार रखने की स्वतंत्रता है, लेकिन मौजूदा सरकार शासन-सत्ता के बल पर इसे दबाना चाहती है। कार्यकर्ता इससे डरने वाले नहीं हैं। गरीब, पिछड़ों, दलितों के लिए कार्यकर्ता मिलकर संघर्ष करेंगे। उन्होंने जहरीली शराब मामले में शासन-सत्ता के संरक्षण का आरोप लगाया। कहा कि यूपी में अवैध शराब का कारोबार शासन-सत्ता के संरक्षण में ही चल रहा है। तस्करों को भाजपा सरकार महिमामंडित कर रही है। भाजपा के झंडा लगाकर तस्कर घूम रहे हैं। उन्होंने बरहज में एक जाति विशेष के लोगों पर जबरन भूमि कब्जा करने के मामले में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed