{"_id":"5ba3d1dd867a557eca0911d5","slug":"131537462749-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में युवक ने गंवाई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में युवक ने गंवाई जान
Updated Thu, 20 Sep 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
रंजीत मौर्य (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरी बाजार। चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में एक युवक ने जान गंवा दी। घटना स्थानीय रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की सुबह की है। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र का निवासी था।
झंगहा थाना अंतर्गत अमहिया गांव जमुआ टोला निवासी रंजीत कुमार (30) किसी काम से देवरिया गया था। गुरुवार की सुबह वाराणसी-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में सवार होकर घर लौट रहा था। उसे चौरीचौरा स्टेशन पर उतरना था। गौरीबाजार स्टेशन से जब ट्रेन आगे बढ़ी तो सहयात्रियों ने उसे बताया कि ट्रेन चौरीचौरा में नहीं रुकेगी। इसकी जानकारी होते ही वह ट्रेन से उतरने की कोशिश करने लगा। जल्दबाजी में पैर फिसलने से ट्रेन के नीचे आ गया। हादसे में उसके शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरह जख्मी हो गया। सिर में भी गंभीर चोटें आईं। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जेब से मिले कागजों के आधार पर उसकी शिनाख्त हुई। सूचना जीआरपी व परिजनों को दी गई। परिजनों के मुताबिक रंजीत तारामंडल रोड स्थित किसी कारखाने में टेक्नीशियन का काम करता था। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।