{"_id":"5a71f6d74f1c1bff388b59ba","slug":"131517418199-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी तो नहीं पकड़ाया, बेटे समेत कॉलेज के प्रधानाचार्य हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी तो नहीं पकड़ाया, बेटे समेत कॉलेज के प्रधानाचार्य हिरासत में
Updated Wed, 31 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
जेल
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। गौरीबाजार में छात्रा के आत्मदाह करने के मामले के आरोपी प्रदीप यादव को शरण देने के आरोप में पुलिस ने हरिनारायण इंटर कॉलेज पिपरा मदन गोपाल के प्रधानाचार्य रमेश यादव और उसके बेटे दुर्गेश यादव को हिरासत में ले लिया है। दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार रात इस कॉलेज पर छापा मारा था, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आया। पुलिस को प्रदीप के यहां छिपे होने की सूचना मिली थी।
प्रधानाचार्य और उनके बेटे के पकड़े जाने के बाद से तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई हैं। पुलिस ने प्रदीप यादव की तलाश में मंगलवार की रात कॉलेज में ढाई घंटे तक छानबीन की थी। छापे मारने वाली टीम में गौरीबाजार पुलिस, एलआईयू और क्राइम ब्रांच की टीम शामिल थी। ढाई घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन में एक-एक कमरे को खंगाला गया, लेकिन आरोपी प्रदीप यादव नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को शरण देने के आरोप में प्रधानाचार्य रमेश यादव और उसके बेटे दुर्गेश यादव को हिरासत में ले लिया। एसओ गौरीबाजार अनिल कुमार सिंह का कहना है कि इन दोनों के अलावा दो अन्य लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
गौरतलब है कि गौरीबाजार के भटौली बुजुर्ग में अजोरा देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की 12वीं की एक छात्रा के बदनामी के डर से शनिवार शाम आत्मदाह कर लिया था। प्रदीप इस मामले के मुख्य आरोपी और विद्यालय के प्रबंधक पप्पू यादव का बेटा है।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य का विवादों से है पुराना नाता
- हरिनारायण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य का विवादों से पुराना नाता है। करीब तीन माह पहले कॉलेज की एक छात्रा ने प्रधानाचार्य रमेश यादव पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। पुष्टि होने पर आरोपी पर पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ। इस मामले में कोर्ट में बयान दर्ज हो चुका है। पीड़ित परिवार ने सीएम से गिरफ्तारी की मांग की है।