फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Liquor smuggled via e-rickshaw without a number plate; four arrested

Kushinagar News: बिना नंबर प्लेट के ई-रिक्शा से शराब तस्करी, चार गिरफ्तार

Sun, 18 Oct 2026 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Liquor smuggled via e-rickshaw without a number plate; four arrested
तमकुहीराज/पटहेरवा। बिहार में तस्करी कर ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की खेप शनिवार शाम पटहेरवा पुलिस ने पकड़ ली। फाजिलनगर के आगे चंपा गैस एजेंसी के पास बिना नंबर प्लेट के ई-रिक्शा से 209 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने ई-रिक्शा सवार चार आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार शाम पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान फाजिलनगर की ओर से बिना नंबर प्लेट का ई-रिक्शा आता दिखाई दिया। संदेह होने पर पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसमें एट पीएम ब्रांड की 188 और रॉयल स्टैग ब्रांड की 21 बोतल अंग्रेजी शराब मिली। पुलिस ने ई-रिक्शा सवार चौराखास थाना क्षेत्र के भानपुर निवासी हारून और प्रभुनाथ यादव, वाराणसी जिले के बरनापुर निवासी रितेश सोनकर तथा बिहार के गोपालगंज जिले के मीरगंज निवासी अमन सोनी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने शराब बिहार ले जाने की बात बताई।
विज्ञापन

पुलिस ने शराब और ई-रिक्शा जब्त कर चारों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन

म
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed