{"_id":"5a47cc7b4f1c1bd0408bfd5f","slug":"131514654843-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सही ढंग से गारद की सलामी नहीं दे पाए, आईजी जीआरपी नाराज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सही ढंग से गारद की सलामी नहीं दे पाए, आईजी जीआरपी नाराज
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
जीआरपी देवरिया का आईजी ने निरीक्षण किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। आईजी जीआरपी ने शनिवार की शाम को देवरिया जीआरपी थाने का निरीक्षण किया। यहां उन्हें सब कुछ ठीक मिला। वहीं, पुलिस लाइंस से गारद की सलामी देने पहुंचे सिपाही सही ढंग से सलामी नहीं दे पाए, इस पर आईजी नाराज हो गए।
शनिवार की शाम 3.45 बजे सड़क मार्ग से आईजी जीआरपी विनोद सिंह रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां पहले से ही तैयारियां की गईं थीं। पुलिस लाइंस से पुलिस के जवान उन्हें गारद की सलामी देने पहुंचे, लेकिन सही ढंग से सलामी नहीं दे पाए। इस पर आईजी जीआरपी ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने पूछा कि प्रैक्टिस करते हो या नहीं। सिपाहियों ने हां में सिर हिलाया तो आईजी ने एसपी से शिकायत करने की बात कही। इसके बाद उन्होंने शस्त्रागार, मालखाना आदि का निरीक्षण किया। यहां उनको सब कुछ ठीक मिला। उन्होंने कहा कि सात दिसंबर को उन्होंने अपने अंतर्गत आने वाले सभी थानों की मीटिंग ली थी। बलिया में पुलिस उपाधीक्षक की तैनाती कराई। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में एसपी के बैठने की जगह नजूल की भूमि है। पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम को पत्र लिखकर एसपी कार्यालय की व्यवस्था करने को कहा गया है। एक घंटे तक वह जीआरपी थाने का निरीक्षण किए। इस दौरान जीआरपी एसओ संतोष यादव, कमलेश यादव, अबू फरहान गफ्फार समेत तमाम लोग मौजूद रहे।