फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   खेत में सिंचाई करने गए किसान की मौत

खेत में सिंचाई करने गए किसान की मौत

Mon, 25 Dec 2017 10:55 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खेत में सिंचाई करने गए किसान की मौत
सलेमपुर। खेत में फसल की सिंचाई करने गए एक किसान की मौत हो गई। वह रात में नलकूप से खेत की सिंचाई करने गया था। इस दौरान उसे ठंड लग गई। सुबह किसान की बेटी पिता को खोजने पहुंची तो नलकूप के पास वह गिरे मिले। परिजन इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मझौलीराज के वार्ड-13 चौबे टोला निवासी 53 वर्षीय अशोक चौबे रविवार की रात में भोजन कर खेत की सिंचाई करने नलकूप के पास गए थे। सोमवार की सुबह पिता के घर नहीं आने पर बड़ी बेटी प्रियंका नलकूप के पास पहुंची। वह पिता को लेटा देखकर जगाने की कोशिश करने लगी। उनके नहीं उठने पर वह रोने लगी। सूचना पर अशोक के बड़े भाई वीरेंद्र चौबे ने लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने अशोक को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


बेटी की शादी का सपना रहा अधूरा
अशोक चौबे अपनी बेटी की शादी धूमधाम से करना चाहते थे। अक्सर इसको लेकर वह चिंतित रहते थे। खेती कर परिवार की जीविका चलाते थे। अपनी बड़ी बेटी प्रियंका की शादी लार के पास तय किए हैं, 27 अप्रैल को शादी है। पत्नी मुरादी देवी, बेटी प्रियंका का रो रो कर बुरा हाल हाल था। पत्नी और बेटी के अलावा 20 वर्षीय बेटा मृत्युंजय, 18 वर्षीय बेटा मोहित, 16 वर्षीय बेटा राजेश की जिम्मेदारी अशोक के कंधे पर थी। मौत के बाद सारे सपने अधूरे रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed