फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बिजली की चपेट में आने से कंबाइन चालक गंभीर

बिजली की चपेट में आने से कंबाइन चालक गंभीर

Sat, 18 Nov 2017 10:54 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
बिजली की चपेट में आने से कंबाइन चालक गंभीर
बिजली - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। बिहार के बक्सर जिले में कंबाइन चलाते समय चालक करंट की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसे चालक को लेकर लोग मेडिकल कॉलेज जा रहे थे। स्थिति बिगड़ने पर उसे देवरिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

पंजाब के पटियाला के दौलाकला बहादुरपुर का रहने वाला बंटी पुत्र महेंद्र बिहार के बक्सर जिले में किसी का कंबाइन चलाता है। धान की कटाई करने के लिए वह दो महीने पहले यहां आया। शुक्रवार की रात को वह बक्सर में ही एक खेत में कंबाइन चलाकर धान काट रहा था कि करंट की चपेट में आ गया। खेत मालिक और साथ के लोगों ने उसे किसी तरह बिजली के तार से अलग कर अस्पताल पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। कंबाइन मालिक और साथ के लोग उसे लेकर मेडिकल कॉलेज जा रहे थे। देवरिया पहुंचने से पहले ही उसकी तबीयत और बिगड़ गई। इस पर उसे देवरिया जिला अस्पताल में ही भर्ती करा दिया गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed