{"_id":"5cab8320bdec2213e54bb676","slug":"121554744096-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मायके में रह रही महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
- महुली थाना क्षेत्र के पिड़िया बेलहरा गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के पिड़िया बेलहरा गांव में अपने मायके में रह रही एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत के कारण को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है।
पिडिया बेलहरा निवासी 26 वर्षीय संगीता चौहान पुत्री लालजी का विवाह करीब दो वर्ष पूर्व धनघटा थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव निवासी एक पुलिस कांस्टेबल के साथ हुई थी। संगीता किसी कारणवश काफी समय से मायका पिड़िया बेलहरा में रह रही थी। शुक्रवार की शाम को अचानक संगीता की हालत बिगड़ी तो परिजन उसे इलाज के लिए गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान ही संगीता की शुक्रवार की देर रात मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर ससुराल के लोग भी पहुंच गए। इस संबंध में एसओ महुली प्रदीप सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। अगर कोई शिकायत मिलती है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
000000
युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अचानक मौत पर होने लगी तरह-तरह की चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
बखिरा। शुक्रवार को बखिरा थाना क्षेत्र के जसवल भरवलिया गांव में एक युवती की मौत हो गई। अचानक मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
जसवल भरवलिया निवासी इंद्रासन ने बताया कि उनकी लड़की बीमार थी। तबीयत अधिक बिगड़ने पर इलाज के लिए मेहदावल सीएचसी ले गए थे। वहां डॉक्टर ने बेटी को मृत घोषित कर दिया। युवती की अचानक मौत की सूचना पर बखिरा पुलिस ने गांव पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी इंचार्ज मनोज सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।