फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   फंदे से लटक अधेड़ ने दी जान

फंदे से लटक अधेड़ ने दी जान

Sat, 02 Feb 2019 10:34 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Sat, 02 Feb 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
फंदे से लटक अधेड़ ने दी जान
demo pic - फोटो : अमर उजाला
लार। स्थानीय थानाक्षेत्र के मझवलिया नंबर तीन गांव में शनिवार की भोर में एक किसान ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह खेत की ओर गए लोगों ने आम के पेड़ पर शव लटकता देख लोगों को सूचना दी।
विज्ञापन

लार थानाक्षेत्र के मझवलिया नंबर तीन गांव निवासी 55 वर्षीय रामप्रसाद राजभर गांव के ही एक व्यक्ति का खेत बटाई पर लेकर खेती करता है। शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद वह अपने घर सो गया। सुबह करीब तीन बजे सोकर उठा और पत्नी से खेत की सिंचाई करने की बात कह घर से निकल गया। सुबह गांव के लोग जब खेत की ओर पहुंचे तो खेत के बगल में आम के पेड़ पर उसका शव फंदे से लटक रहा था। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतरवाया। छानबीन के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत एसओ लार अनिल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कुछ स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों के मुताबिक रामप्रसाद अवसाद में था। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद से पत्नी सुभावती देवी, बेटे अजय, महेंद्र व इंद्रजीत, बेटी सुनैना का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन



बेटी को लेकर चिंतित था रामप्रसाद
रामप्रसाद की चार संतानों में सबसे छोटी बेटी सुनैना है। घर में छोटी होने के नाते रामप्रसाद ने इसकी परवरिश में कोई कमी नहीं की। पिछले वर्ष बेटी सुनैना की शादी उसने भाटपाररानी थानाक्षेत्र के एक गांव में बड़ी ही धूमधाम से की थी। पारिवारिक कलह में उसके ससुराल वाले उसे तंग करते थे। कुछ माह पहले तंग आकर वह मायके चली आई। तब से वह यहीं रहने लगी। परिजनों की मानें तो इस बात को लेकर रामप्रसाद काफी चिंतित रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed