{"_id":"5be07346bdec2269a00ad5a8","slug":"121541436230-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान का ताला तोड़कर सवा लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब की दुकान का ताला तोड़कर सवा लाख की चोरी
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
UP Police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर कारखाना। थानाक्षेत्र के पांडेचक चौराहे पर रविवार की रात शराब की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने कैश बाक्स में रखा सवा लाख रुपये चुरा लिया। दुकान का मुनीम छिनैती के डर से रुपये कैश बॉक्स में ही रख कर घर चला गया था। दुकानदार ने रामपुर कारखाना थाने पर तहरीर दी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के कैलाशपुरी लेन नंबर दो निवासी विजय भान बरनवाल पुत्र स्वर्गीय राम नारायण की पांडेचक में देसी शराब की दुकान है। रविवार की रात दुकान का मुनीम रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी महेश यादव दो दिन की बिक्री का एक लाख 23 हजार रुपये कैश बॉक्स में रख कर घर चला गया। रात में चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर रुपये चुरा लिया। सोमवार की सुबह जब मुनीम दुकान पर पहुंचा तो ताला टूटा हुआ देखा उसने मालिक को सूचना दी। अंदर जाकर देखने पर पता चला कि कैश बाक्स में रखा रुपये गायब था। दुकानदार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर अजय कुमार ओझा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। छानबीन करने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।